चोरी की तीन स्कूटी सहित दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

0
47

जयपुर। मुहाना थाना पुलिस और जिला दक्षिण की स्पेशल टीम (डीएसटी) ने दुपहिया वाहन चुराने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन स्कूटी बरामद की हैं । फिलहाल आरोपियों से पूछताछ में चोरी की अन्य वारदातों के खुलने की भी संभावना जताई जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि मुहाना थाना पुलिस और जिला दक्षिण की स्पेशल टीम (डीएसटी) ने दुपहिया वाहन चुराने वाले राहुल राजावत (21) निवासी किरण पथ मानसरोवर और यश खत्री (25) निवासी हीरा पथ मानसरोवर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की तीन स्कूटी भी बरामद की है।

मुहाना थानाधिकारी गुरु भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर और तकनीकी इनपुट के आधार पर संदिग्धों पर नजर रखना शुरू किया और घेराबंदी कर दोनों युवकों को दस्तयाब किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here