अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में दो की मौत

0
369

जयपुर। शहर में अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। खोह नागोरियान थाना इलाके में होली के दिन गोनेर रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बाइक लेकर भाग निकला।

पुलिस के अनुसार रामगंज निवासी 81 वर्षीय रफीक अहमद किसी काम से लूनियावास आया था। गोनेर रोड पर चेतक भट्टे के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

बस्सी थाना इलाके में आगरा रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने राहगीर को टक्कर मार दी। इससे राहगीर की मौत हो गई।
पुलिस केअनुसार चेनपुरा निवासी 20 वर्षीय लोकेश कुमार पैदल ही किसी काम से आगरा रोड होते हुए बस्सी जा रहा था। मोहनपुरा के पास एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here