ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से नकल कर चयनित दो कनिष्ठ लिपिक गिरफ्तार

0
62
Two junior clerks selected by cheating through Bluetooth device arrested
Two junior clerks selected by cheating through Bluetooth device arrested

जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ न्यायिक, सहायक लिपिक ग्रेड-द्वितीय एवं लिपिक ग्रेड-द्वितीय के पदों पर सीधी भर्ती के संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2022 में ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से नकल कर चयनित हुए दो कनिष्ठ लिपिक को गिरफ्तार किया है। फिलहाल एसओजी की टीम पूछताछ करने में जुटी है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी एसओजी) वीके सिंह ने बताया कि कनिष्ठ न्यायिक, सहायक लिपिक ग्रेड-द्वितीय एवं लिपिक ग्रेड-द्वितीय के पदों पर सीधी भर्ती के संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2022 में ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से नकल कर चयनित हुए कनिष्ठ लिपिक राम प्रकाश जाट निवासी कुचेरा जिला नागौर और सुनील विश्नोई निवासी रावतसर जिला हनुमानगढ़ को गिरफ्तार किया गया है।

सिंह ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर की ओर से कनिष्ठ न्यायिक,सहायक लिपिक ग्रेड-द्वितीय एवं लिपिक ग्रेड-द्वितीय के पदों पर सीधी भर्ती के संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2022 12 मार्च 2023 एवं 19 मार्च 2023 को 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की गई थी। जिसमें आरोपित राम प्रकाश जाट का परीक्षा केन्द्र विजयन डी. सूरी जैन विद्यापीठ सी. सै. स्कूल, नागौर (राजस्थान) था और वहीं आरोपित सुनील विश्नोई का परीक्षा केन्द्र श्री नेहरू मेमोरियल चिल्ड्रन सी. सै. स्कूल हनुमानगढ (राजस्थान) था।

जहां संगठित नकल गिरोह के मुख्य आरोपित पौरव कालेर निवासी छापर जिला चूरू द्वारा सालासर से मोबाइल फोन के माध्यम से आरोपित राम प्रकाश जाट और सुनील विश्नोई को परीक्षा केन्द्र में ब्ल्यूटूथ डिवाइस से प्रश्न पत्र के उत्तरों की नकल करवाई थी। नकल करवाने के लिए आरोपित राम प्रकाश जाट और सुनील विश्नोई का पौरव कालेर से 4 लाख रूपये में सौदा तय हुआ था।

जहां आरोपित राम प्रकाश जाट सार्वजनिक प्रतियोगी परीक्षा में नकल कर उर्तीण हो गया था एवं धोखाधड़ी पूर्वक कनिष्ठ श्रेणी लिपिक (ग्रेड-द्वितीय) के पद पर चयनित हो गया था एवं राम प्रकाश जाट वर्तमान में पोक्सो कोर्ट कम संख्या – 01 उदयपुर में पदस्थापित था एवं विगत 07 माह से फरार चल रहा था। और सुनील बिश्नोई वर्तमान में जिला एवं सेशन न्यायालय जिला हनुमानगढ़ में पदस्थापित था एवं गिरफ्तारी के भय से अभियुक्त विगत 06 माह से स्वैच्छिक रूप से अनुपस्थित था एवं फरार चल रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here