दो लग्जरी कारों में जोरदार भिड़ंत , कार के पांचों एयरबैग खुलने से बची ड्राइवर की जान

0
85

जयपुर। अशोक नगर थाना इलाके में शनिवार सुबह दो लग्जरी कारों में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसके बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लम्बा जाम लग गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को सकुशल कार से बाहर निकाल लिया।

बताया जा रहा है कि दोनो कारों में इतनी जबरदस्त टक्कर हुई की एक कार के पांचों एयरबैग खुल गए और कार चालक की जान बच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से साइड में करवा कर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरु कर दी है।

हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि थाना इलाके में स्थित तिलक मार्ग पर एक किया कार सेंट्रल पार्क की ओर से आ रहीं थी। इसी दौरान भवानी सिंह मार्ग पर बगड़िया भवन की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियों कार किया से आ टक्कराई, दोनो वाहनों की टक्कर इतनी जबदस्त थी की किया कार के पांचों एयरबैग खुल गए।

जिससे कार चालक तुषार की जान बच गई। वही स्कॉर्पियों सवार तेज बहादुर भी चोटिल होने से बच गया। पुलिस ने दोनो क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से थाने लाकर जब्त कर लिया है। पुलिस ने इस मामले एफआईआर दर्ज कर जांच साउथ पुलिस के सुपुर्द कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here