पांच तीन जिंदा कारतूस सहित दो बदमाश गिरफ्तार

0
186
Two miscreants arrested with five live cartridges
Two miscreants arrested with five live cartridges

जयपुर। सिंधी कैंप थाना पुलिस ने ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को पकड़ा है और उनके पास से पांच जिंदा कारतूस जब्त किया गया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) अमित कुमार ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत सिंधी कैंप थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय फरमान उर्फ इंजू निवासी माणक चौक जयपुर और 20 वर्षीय साहिल उर्फ मुन्ना निवासी राजीव नगर जयपुर को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से अवैध जिंदा कारतूस की खरीद—फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here