केनरा बैंक में चोरी का प्रयास करने वाले मध्य प्रदेश की शटर तोड़ गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

0
330
Two miscreants of Madhya Pradesh's shutter breaking gang who tried to rob Canara Bank were arrested
Two miscreants of Madhya Pradesh's shutter breaking gang who tried to rob Canara Bank were arrested

जयपुर। झोटवाडा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए में केनरा बैंक में चोरी के लिए घुसे मध्य प्रदेश की शटर तोड़ गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि बदमाशों ने दिन में टारगेट चुनकर रात को वारदात करते है। पुलिस पूछताछ में कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना जताई है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि झोटवाडा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए में केनरा बैंक में चोरी के लिए घुसे मध्य प्रदेश की शटर तोड़ गैंग के बदमाश गिर्राज सैन (26) निवासी गुना मध्यप्रदेश, हाल झोटवाड़ा और कुमेर सिंह अहिरवाल (28) निवासी गुना मध्य प्रदेश, हाल रावणगेट करधनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनो ही आरोपित मकान तोड़ने और झिरी खोदने का काम करते हैं।

मकानों में काम के दौरान आस-पास के घर-दुकानों और बैंकों की रेकी करते है। उसके बाद साथियों से मिलकर वारदात को अंजाम देते। पूछताछ में सामने आया है कि दिन के समय बाइक से टारगेट को चिह्नित करते थे। उसी के आस-पास किराए का कमरा लेकर या पार्क में बैठकर समय बिताते। रात होने के बाद नकाब पहनकर चोरियां करते।

गौरतलब है कि झोटवाड़ा के भौमिया नगर में केनरा बैंक की ब्रांच है। बैंक की वरिष्ठ प्रबंधक रवनीत कौर (35) ने थाने में मामला दर्ज करवाया था कि 27 जुलाई की रात को बदमाशों ने चोरी की नीयत से बैंक का शटर तोड़कर चैनल गेट से बदमाश अंदर घुसे और फिर ट्रेजरी में बने स्ट्रॉन्ग रूम के लॉक को तोड़ने का प्रयास किया। काफी कोशिश के बाद भी कामयाब नहीं होने पर पकड़े जाने के डर से फरार हो गए थे। पुलिस ने मिले सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों को चिन्हित किया और फिर बदमाशों को धर—दबोचा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here