बाइक सवार दो बदमाशों ने छीने राहगीरों से मोबाइल

0
215
The miscreants snatched the mobile phone of a young man while walking on the road
The miscreants snatched the mobile phone of a young man while walking on the road

जयपुर। विश्वकर्मा और शिप्रापथ थाना इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने दो राहगीरों से मोबाइल छीनकर भाग निकले।
पुलिस के अनुसार पटेल कॉलोनी रोड नंबर 17 निवासी संजय कुमार यादव ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने घर जा रहा था। रोड नम्बर सात पर पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर ले गए। इस पर पीड़ित ने थाने पहुंच कर शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

दूसरी घटना में प्रतापगढ़ निवासी विनित जैन ने शिप्रापथ थाने में मामला दर्ज करवाया कि वह मानसरोवर में किराए से रहकर पढाई कर रहा था। वह अपने दोस्तों के साथ सिटी पार्क के पास चाय पीने आया था। वापस लौटने के दौरान पीछे से दो बाइक सवार बदमाश आए और उसके हाथ पर झपट्टा मार मोबाइल छीनकर ले गए। इस अप्रत्याशित घटना में पीड़ित कुछ समझ पाता तब तक बदमाश तेज गति से बाइक चलाकर गलियों में ओझल हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here