जयपुर। शिप्रा पथ थाना पुलिस ने एक मकान को विवादित करने के आरोप में सात साल बाद कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त योगेश गोयल ने बताया क परिवादी राजीव जैन ने 8 मार्च 2016 को मामला दर्ज कराया है कि अग्रवाल फार्म में उसने एक मकान निर्मला देवी से जरिए इकरारनामा से खरीदा था। जिसके बाद निर्मला देवी की मृत्यु हो गई। परिवादी ने उसके पुत्र धर्मेन्द्र नानावटी से पुन तीन लाख रुपए देकर 11 अक्टूबर 15 को पून इकरारनामा खुद के पक्ष में करवा लिया। जिस पर जैन टिफिन सेन्टर के नाम से दुकान खोल ली।
आरोपी मनोज शर्मा व अनिल को सारी जानकारी होने के बाद भी मकान को विवादित करने के उद्देश्य से धर्मेंद्र नानावटी से 26 नवम्बर 15 मकान का मुख्तारनामा उप रजिस्ट्रार के यहां पंजीकृत करवा लिया और 4 जनवरी 16 आरोपी मनोज शर्मा व अनिल गुप्ता अपने 10-15 साथियों के साथ मकान पर आए और टिफिन सेंटर का फर्नीचर ,मैस का सामान जबरदस्ती भरकर ले गए और काम करने वालों को डरा कर भगा दिया। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया।