जयपुर। रामनगरिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहरण कर मारपीट कर करने वाले दो बदमाशों को धर-दबोचा है। पुलिस की प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित अपनी गैंग का दबदबा बनाने के लिए अपहरण की वारदात में कुल्हाड़ी से मारपीट कर भैया पैदा करते है। पुलिस ने आरोपियों के पास से प्रयुक्त कुल्हाड़ी और चौपहिया वाहन भी जब्त किया है।फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि रामनगरिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहरण कर मारपीट कर करने वाले सतीश मीना निवासी टोडाभीम जिला गंगापुर सिटी और शिवराज मीना निवासी सिकन्दरा जिला दौसा को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।




















