July 27, 2024, 7:29 am
spot_imgspot_img

थप्पड़ का बदला लेने के लिए फायरिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुुए शुक्रवार देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों के कब्जे से देसी कट्‌टा,कारतूस और बाइक बरामद की है। पुलिस मामले में फरार साथी की तलाश कर रही है। पुलिस की प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपितों ने थप्पड़ मारने का बदला हत्या से लेने के चलते फायरिंग की थी। टारगेट मिस होने पर गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के बाद हवाई फायर कर निकले गए थे। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात फायरिंग मामले में आरोपी बादल सिंह (20) निवासी जघीना उद्योग नगर जिला भरतपुर और आदित्य शर्मा (20) निवासी भरतपुर गिरफ्तार को किया है। दोनों बदमाश कनक विहार अमृत नगर मुहाना में रहते है। बदमाश बादल सिंह पहले भी भरतपुर में फायरिंग मामले में गिरफ्तार हो चुका है। वह बदमाश कुलदीप जघीना का दोस्त रह चुका है। इनके कब्जे से देसी कट्टा,एक कारतूस,2 खोल और वारदात में यूज बाइक बरामद की है। इस मामले में फरार बदमाश भरत चौधरी उर्फ भोला की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में सामने आया कि शुक्रवार रात को वह दुर्गापुरा स्थित सिंधी कॉलोनी में अपने परिचित से मिलने आए थे। बाइक से जाते समय कॉलोनी के गेट बंद करने की बात को लेकर रहने वाले एक लड़के से कहासुनी हो गई। बॉडी बिल्डर लड़के ने झगड़ा होने पर थप्पड़ मार दी। इस थप्पड़ का बदला लेने के लिए वह साथी को लेकर दोबारा पहुंचे। उस लड़के को कॉलोनी में घूमते देखकर चलती बाइक से फायर किया।

टारगेट मिस होने पर वह बाल-बाल बच गया। आरोपितों ने उसकी हत्या करने के लिए कई फायर किए, लेकिन वह बच गया। जिसके बाद कॉलोनी में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ने के बाद हवाई फायर कर निकल गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरों से मिले फुटेजो के आधार पर आरोपितों को चिन्हित कर उन्हे धर-दबोचा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles