दुपहिया वाहन चुराने वाले दो शातिर वाहन चोरों को पकड़ा

0
198

जयपुर। शिप्रा पथ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले दो शातिर वाहन चोरों को पकड़ा है और उनके पास से चोरी के दुपहिया वाहन भी बरामद किए गए है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि शिप्रा पथ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले अमर अटल (20) निवासी तुंगा जिला जयपुर हाल मुहाना और राहुल कुमार (20) निवासी बिस्फी जिला मधुबनी (बिहार) हाल मानसरोवर जयपुर को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी का एक दुपहिया वाहन भी बरामद किया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित जयपुर शहर में किराए पर रहते है और भीड-भाड वाली जगह व पार्को के सामने खडी नई दुपहिया वाहन(बाइक) को चिन्हित करते हुए मास्टर चाबी से वाहन चोरी कर ले जाते है और फिर जयपुर शहर से बाहर ले जाकर बेच देते है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here