जयपुर। जयपुर ग्रामीण के कालाडेरा थाना इलाके में मंगलवार सुबह कानरपुरा बस स्टैंड के पास टैंकर और पिकअप की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दस से अधिक अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से कालाडेरा और चोमू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां छह की हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हे जयपुर रैफर कर दिया।
थानाधिकारी नरेश कंवर ने बताया कि कानरपुरा बस स्टैंड के पास हु आ था। जहां ट्रेलर रेनवाल से चौमूं की तरफ जा रहा था और वहीं ट्रेलर के आगे सवारी लेने के लिए एक जीप खड़ी थी। इस दौरान ट्रेलर ने जीप को ओवरटेक किया तो सामने से आ रही पिकअप से भिड़ंत हो गई। इसके बाद बेकाबू ट्रेलर जीप से टकरा कर जीप पलट गई। इस हादसे में जीप में बैठी सवारियां घायल हो गई। फिलहाल सभी घायलों का कालाडेरा और चोमू सरकारी अस्पताल में भिजवाया गया है।
जहां इलाज के दौरान जीप ड्राइवर नूरदीन निवासी रेनवाल और पिकअप में सवार गोपाल मीणा निवासी घिनोई की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव चौमूं अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को सूचित कर दिया गया। वहीं हादसे में महेंद्र मीणा (32) पुत्र नारायण मीणा निवासी बाई का बास कालाडेरा, कैलाश (45) पुत्र भीमाराम निवासी सबलपुरा, रेनवाल, सुरेंद्र यादव (30) पुत्र हनुमान सहाय यादव निवासी सबलपुरा रेनवाल, हरिपुरी (36) पुत्र जयरामपुरी निवासी जायल (नागौर), मानसिंह (60) पुत्र अर्जुन सिंह शेखावत निवासी मंडा-भिंडा गोविन्दगढ़ (जयपुर), पदमाराम (45) पुत्र गिरधारी रैगर निवासी हरसोली रेनवाल, गुलाबचंद (40) पुत्र सोहनलाल मीणा निवासी घिनोई (जयपुर), केशर (45) पुत्र सत्यनारायण दरोगा निवासी सबलपुरा रेनवाल, रामानंद (46) पुत्र देवाराम रैगर निवासी दातारामगढ़ (सीकर) हो गए,जिनका अस्पताल मेंइलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड में हटाकर यातायात को सुचारू करवाया।




















