थानाधिकारी सहित दो पुलिसकर्मी आठ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
44
Two police personnel, including the Station House Officer, arrested for accepting a bribe of ₹8 lakh.
Two police personnel, including the Station House Officer, arrested for accepting a bribe of ₹8 lakh.

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की इंटेलिजेंस यूनिट उदयपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना मांडवा के थानाधिकारी निर्मल कुमार खत्री और कांस्टेबल भल्लाराम पटेल को 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मांडवा थाने के थानाधिकारी निर्मल कुमार खत्री और कांस्टेबल भालाराम ने एनडीपीएस एक्ट केस में चार लोगों को आरोपी नहीं बनाने की एवज में रिश्वत मांगी थी।

एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि गोपनीय शिकायत में आरोप था कि परिवादियों को एक प्रकरण में आरोपी नहीं बनाने की एवज में 20 लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। सत्यापन में प्रत्येक आरोपी के बदले 5-5 लाख रुपए की मांग सामने आई। जिसके बाद 8 लाख रुपए में सौदा तय हुआ।

एसीबी टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपियों को 1 लाख रुपए के वास्तविक नोट और 7 लाख रुपए के डमी नोट सहित कुल 8 लाख रुपए लेते हुए धर दबोचा। यह कार्रवाई उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक डॉ. सोनू शेखावत के नेतृत्व में की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here