जयपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा में पुलिस ने मुस्तैदी से निगरानी करते हुए चालानशुदा शातिर दो जेब तराशों को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनो जेब तराशों के शोभायात्रा में जेब तराशी की वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ करने में जुटी है।
गौरतलब है कि रामनवमी के पावन अवसर पर निकली विशाल शोभायात्रा में जेब तराशी की वारदात को अंजाम देने के लिए दो शातिर जेब तराश शोभायात्रा में शामिल हो गए। लेकिन पुलिस की पुख्ता व्यवस्था और सादा वर्दी में शोभायात्रा की निगरानी कर रहे पुलिस कर्मियों ने दोनो शातिर चालान शुदा जेब तराशों को दबोच लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमन अली (20) पुत्र शहजाद अली और फरमान (18) पुत्र शहजाद अली निवासी ,समा ट्रेवल्स, वलीद मस्जिद वाली गली, फायर स्टेशन के सामने, थाना लाल कोठी, जयपुर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से चोरी के मामले दर्ज हैं और ये चालान शुदा अपराधी हैं।फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस गिरफ्तार दोनो जेब तराशों से शोभायात्रा के दौरान जेब तराशी और गिरोह के अन्य लोगों के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।


















