मादक पदार्थ और शराब की सप्लाई करने वाली एक महिला सहित दो सप्लायर गिरफ्तार

0
342
Two suppliers including a woman arrested for supplying drugs and liquor
Two suppliers including a woman arrested for supplying drugs and liquor

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने ऑपरेशन ‘‘क्लीन स्वीप’’ के तहत ड्रग्स व शराब माफियाओं के खिलाफ गलता गेट एवं कानोता थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त 479 ग्राम, अवैध देशी शराब के 207 पव्वे एवं बीयर की 06 बोतल (लगभग 05 पेटी) जब्त की गई है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि जयपुर शहर में अवैध नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत सीएसटी ने ड्रग्स व शराब माफियाओं के खिलाफ गलता गेट एवं कानोता थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए महिला तस्कर मनभर देवी निवासी बस्सी हाल कानोता जयपुर और राजेश कुमार वर्मा निवासी आंधी जिला जयपुर ग्रामीण हाल गलता गेट जयपुर को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त 479 ग्राम, अवैध देशी शराब के 207 पव्वे एवं बीयर की 06 बोतल (लगभग 05 पेटी) जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ और शराब की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here