राजधानी जयपुर में शराब की सप्लाई करने वाले दो सप्लायर गिरफ्तार

0
166
Two suppliers supplying liquor in capital Jaipur arrested
Two suppliers supplying liquor in capital Jaipur arrested

जयपुर। गांधी नगर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम जयपुर पूर्व(डीएसटी) ने लोकसभा चुनाव 2024 आदर्श आचार संहिता में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब की सप्लाई करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से अवैध शराब से भरी बोलेरो-पिकअप भी जब्त की है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि गांधी नगर थाना पुलिस और डीएसटी पूर्व ने लोकसभा चुनाव 2024 आदर्श आचार संहिता में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब की सप्लाई करने वाले नवरतन धानक निवासी सोडाला और प्रेमचंद साहू निवासी गांधी नगर को गिरफ्तार कर उनके पास से 230 पेटी देशी शराब और परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो-पिकअप भी जब्त की है। फिलहाल आरोपितों से अवैध शराब की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here