चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

0
103

जयपुर। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किए गए दो लैपटॉप सहित वारदात में प्रयुक्त एक पावर बाइक भी बरामद की है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित नशा करने के आदि है और नशा पूर्ति के लिए चोरी की वारदात करते है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि मुरलीपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाले 26 वर्षीय धमेन्द्र कुमार यादव निवासी मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) हाल चित्रकूट जयपुर और 25 वर्षीय ईबू खान निवासी सांगानेर सदर जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से चुराए गए दो लैपटॉप सहित वारदात में प्रयुक्त एक पावर बाइक बरामद की है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित दिन में बाइक से सूने मकानों की रेकी करते है और फिर उन्हें चिन्हित करते हुए रात्रि में चोरी की वारदात करते है। दोनो ही आरोपित नशा करने के आदि है, जो नशा पूर्ति के लिए वारदात करते है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here