घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग करने वाले दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

0
39
Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.
Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.

जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने गत 19 जनवरी सुबह 9 बजे घर के बाहर बैठे बबलू पर गोली चलाने वाले हिस्ट्रीशीटर और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। थाने इलाके के आदतन बदमाश रवि मेहरा और उसके साथी राहुल को पुलिस ने देर रात दबोच लिया। दोनों बदमाशों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस घेराबंदी के दौरान दोनो बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। भागते वक्त हिस्ट्रीशीटर का पैर टूट गया।

गौरतलब है कि हिस्ट्रीशीटर रवि मेहरा अपने साथी के साथ 19 जनवरी सुबह 9 बजे बाइक से गंगापोल पहुंचा और बबलू के चचेरे भाई अजय पर गोली चला दी । अजय समय रहते निशाने से हट गया, लेकिन गोली बबलू को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

दोनो बदमाश गोली चलाने के बाद तुरंत फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आदतन बदमाश रवि मेहरा के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में 15 और सुभाष चौक थाने में 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस गिरफ्तार दोनो अभियुक्त से हथियार की खरीद-फरोख्त के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहीं है। पुलिस ने दोनो अभियुक्तों से कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई है।

डीसीपी (नॉर्थ) करन शर्मा ने बताया कि बुधवार देर रात तकनीकी सहायता के आधार पर दोनो आरोपियों की धरपकड़ के लिए घेराबंदी की गई । पुलिस की घेराबंदी देख शातिर बदमाश रवि मेहरा ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान उसका पैर टूट गया, वहीं उसका दूसरा साथी राहुल भी घायल हो गया। पुलिस ने दोनो बदमाशों को दबोचने के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है की अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दोनो बदमाशों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि 19 जनवरी की सुबह 9 बजे गोली चलाकर फरार हुए आदतन बदमाश रवि मेहरा के घर पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करते हुए 23 जनवरी को उसके मकान पर बुलडोजर चलाया था। जांच में सामने आया था कि आरोपी ने मकान की तय सीमा से करीब 7 फीट अधिक अवैध निर्माण कर रखा था। पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में प्रशासन ने इस अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here