दुपहिया वाहन चुराने वाला वाहन चोर गिरफ्तार

0
31

जयपुर। श्यामनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर दुपहिया वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित नशा करने का आदि है और नशा पूर्ति के लिए दुपहिया वाहन चुराता है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि श्यामनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर दुपहिया वाहन चोर नरेश कुमार बैरवा (27) निवासी उनियारा जिला टोंक हाल हरमाड़ा जयपुर को गिरफ्तार किया। जिसके पास से एक चोरी की बाइक भी बरामद की है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें सस्ते दामों में बेच देता था। पुलिस ने आरोपी से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है और उससे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज होना सामने आया है।

थानाधिकारी दलवीर सिंह ने बताया कि 3 नवंबर 2025 को परिवादी अनुराग अवस्थी निवासी जबलपुर, मध्यप्रदेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 200 फीट बायपास चौराहे के पास स्थित एक दुकान के बाहर खड़ी उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। इस पर श्यामनगर थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित किशोर शर्मा के मार्गदर्शन और सहायक पुलिस आयुक्त सोडाला सुनील शर्मा के सुपरविजन में एक पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी व आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेश कुमार बैरवा को चिन्हित करते हुए धर—दबोचा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here