जयपुर। विधायकपुरी थाना पुलिस ने चार माह से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी मामा को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी ही भांजी के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी का पीछा करते हुए उसे जोराहट आसाम के जंगलों में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि कलयुगी मामा ने जनवरी -2025 में अपनी ही भांजी के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद वो गर्भवती हो गई। परिजनों को जानकारी मिलने के बाद उन्होने आरोपी के दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की। जिसके बाद वो फरार हो गया। चार माह तक फरार रहने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया।
आरोपी चार माह तक जोराहट आराम के जंगलों में छुपाता रहा। पुलिस ने तकनिकी सहायता के आधार पर आरोपी की लोकेश ट्रेस की।जिसके बाद उप निरीक्षक जितेंद्र के नेतृत्व में विशेष टीम जोराहट के जंगलों में पहुंची । लेकिन भाषा अलग होने के कारण पुलिस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा । वहां राजस्थानी लोगों की सहायता से पुलिस ने जोराहट के जंगल से आरोपी को दबोच लिया।