July 2, 2025, 11:36 am
spot_imgspot_img

’’हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत युवा मोर्चा राजस्थान की समस्त विधानसभाओं में निकालेगा तिरंगा यात्रा

जयपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत संपूर्ण राजस्थान में तिरंगा पदयात्रा एवं तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत प्रत्येक विधानसभा स्तर पर तिरंगा रैलियों का आयोजन करते हुए प्रतीकात्मक स्थलों की साफ-सफाई एवं शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अंकित गुर्जर चेची ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 112 वें संस्करण में कहा कि ’’मेरे प्यारे देशवासियों 15 अगस्त का दिन अब दूर नहीं है। और अब तो 15 अगस्त के साथ एक और अभियान जुड़ गया है, ’हर घर तिरंगा अभियान’। पिछले कुछ वर्षो से तो पूरे देश में ’हर घर तिरंगा अभियान’ के लिए सबका जोश हाई रहता है। गरीब हो, अमीर हो, छोटा घर हो, बड़ा घर हो, हर कोई तिरंगा लहराकर गर्व का अनुभव करता है।

तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का क्रेज भी दिखता है आपने गौर किया होगा, जब कालोनी या सोसायटी के एक-एक घर पर तिरंगा लहराता है, तो देखते ही देखते दूसरे घरों पर भी तिरंगा दिखने लगता है यानी ’हर घर तिरंगा अभियान’-तिरंगे की शान में एक यूनिक फेस्टिवल बन चुका है। इसे लेकर अब तो तरह-तरह के इनोवेशन भी होने लगे हैं। 15 अगस्त आते-आते, घर में दफ्तर में कार में, तिरंगा लगाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट दिखने लगते है। कुछ लोग तो तिरंगा अपने दोस्तों पड़ोसियों को बांटते भी है। तिरंगे को लेकर ये उल्लास ये उमंग हमें एक दूसरे से जोड़ता है।

अंकित गुर्जर चेची ने बताया कि 11 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना है, प्रत्येक विधानसभा स्तर पर एक बड़ी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना है जिसके तहत प्रत्येक विधानसभा स्तर पर एक संयोजक लगाया जा चुका है। तिरंगा यात्राओं का प्रतीकात्मक स्थल (जैसे-शहीद स्मारक, महापुरुषों की प्रतिमा स्थल जैसे स्थानों) से प्रारंभ तथा समाप्त किया जाएगा, तिरंगा यात्रा के मार्ग की साज-सज्जा, स्वच्छता एवं मार्ग में आने वाले घरों/दुकानों की छतों पर एक दिन पूर्व ही तिरंगा फहरा दिया जाएगा तथा तिरंगा यात्रा के दौरान मोबाइल डीजे जिसमें राष्ट्र भक्ति गीतों के साथ महापुरुषों की झांकियों के रथों का समावेश किया जाएगा। इसके साथ ही 12 से 14 अगस्त महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आस-पास स्वच्छता के कार्यक्रम किए जाएगें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles