जयपुर। करधनी थाना इलाके में तीन लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर आए आधा दर्जना अज्ञात बदमाशों ने सिरसी के हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग कर दी। गनीमत रहीं गोली तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार के बोनट से टकराकर आगे वाले शीशे में जा घुसी। जिससे हिस्ट्रशीटर की जान बच गई। निशाना चूकने के बाद एक बदमाश स्वीफ्ट कार से उतकर पैदल ही भागने लगा। तो हिस्ट्रीशीटर ने अपनी फॉर्च्यूनर कार से उस पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन पीछे से आ रहीं दो गाड़ियों को देखकर हिस्ट्रीशीटर ने उसका पीछा छोड़ दिया और वहां से फरार हो गया। फायरिंग की सूचना पर थाना इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयका करने के बाद कार सवार बदमाशों की तलाश में इलाके में नाकाबंदी कराई। लेकिन पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।
वहीं पुलिस हिस्ट्रशीटर से भी पूछताछ करने में जुटी है। बताया जा रहा है की वारदात के बाद राहुल मीणा नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक वीड़ियों जारी किया है। जिसमें उसने अपने बचाव पक्ष में कमल मीणा और उसके कुछ साथियों पर पुलिस प्रशासन को गुमराह करने का आरोप लगाया है। राहुल मीणा ने वीड़ियों के जरिए अपने बयानों में बताया है की वो जिला अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था।
इस बात से नाराज दूसरे पक्ष के लोगों ने राहुल को चुनाव नहीं लड़ने की हिदायत दी थी। लेकिन राहुल मीणा ने दूसरे पक्ष की बातों को दरकिनार कर दिया। जिसके बाद कमल मीणा जीतू मीणा, अनिल हरियाणा, सहित कई अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की और पत्थर बरसाए। राहुल मीणा का आरोप है कि कमल मीणा पर किसी भी तरह की कोई फायरिंग नहीं हुई है। वो पुलिस प्रशासन को गुमराह कर रहा है। सीसीटीवी फुटेज की अच्छी तरह पुष्टि कर सकती है। ये केवल चुनाव नहीं लड़ने को लेकर एक मुद्दा बनाया जा रहा है और जबरन इसे इस मामले में घसीटा जा रहा है।
पुलिस उपआयुक्त पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि सिरसी निवासी कमल मीणा आदतन बदमाश है और प्रोपर्टी का व्यवसाय करता है। प्रॉपर्टी कारोबारी कमल मीणा उर्फ कमल सिरसी (38) शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हाथोज फाटक के पास स्थित मकान से फॉर्च्यूनर गाड़ी लेकर काले हनुमान मंदिर के लिए निकले थे। हाथोज फाटक स्थित एक प्राइवेट स्कूल के पास थार, स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार में आए 10-12 बदमाशों ने कारोबारी की फॉर्च्युनर गाड़ी को घेर लिया। थार जीप में बैठे एक बदमाश ने कमल मीणा पर फायरिंग की। गोली फॉर्च्युनर के बोनट से टकराकर फ्रंट शीशे में जाकर लगी।
फायरिंग के बदमाश तेजी से अपनी गाड़ियां भगा ले गए। इस दौरान कमल मीणा ने अपनी गाड़ी से बदमाशों की स्कॉर्पियो को टक्कर मारी। साथ ही एक बदमाश के पीछे गाड़ी दौड़ा दी, जिसने भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद बदमाश मौके से भाग निकले। फायरिंग की सूचना पर करधनी-बिंदायका थाना पुलिस और डीएसटी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए आसपास के इलाके में नाकाबंदी भी कराई। लेकिन पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी।
पुरानी रंजिश या वर्चस्व की लड़ाई
पुलिस का मानना है कि अज्ञात कार सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश या वर्चस्व की लड़ाई के चलते हिस्ट्रीशीटर पर जानलेवा हमला किया है। जिसकों लेकर पुलिस कमल मीणा से भी पूछताछ करने में जुटी है। हिस्ट्रीशीटर पर हुई फायरिंग के मामले को लेकर बिंदायदा, करधनी, व डीएसटी टीम संयुक्त कार्रवाइ्र करने में जुटी है। करधनी थाना पुलिस ने कमल मीणा की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रहीं है आरोपियों की पुलिस ने घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज व तीनों कारों के रजिस्ट्रेशन नंबरों के आधार पर बदमाशों को चिन्हित करना शुरु कर दिया है।




















