यूनिटी मार्च भारत की एकता-अखंडता और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक:मदन राठौड़

0
136
The opposition is merely spreading false and baseless information to mislead the public: Madan Rathore
The opposition is merely spreading false and baseless information to mislead the public: Madan Rathore

जयपुर। सरदार @ 150 यूनिटी मार्च की प्रदेश कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश प्रभारी, राष्ट्रीय महामंत्री और सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, योगदान और राष्ट्र-निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने रियासतों का सफल एकीकरण कर एक भारत की नींव रखी। यह यूनिटी मार्च उसी एकता, अखंडता और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है। राजस्थान से निकलने वाली गंगा प्रवाह और यमुना प्रवाह का प्रदेशभर में भव्य स्वागत किया जाएगा और प्रतिभागियों को राजस्थान की संस्कृति, परंपरा और आतिथ्य की यादगार अनुभूति कराई जाएगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि यात्रियों का स्वागत “बारात के स्वागत” जैसा उत्साहपूर्ण हो। स्थानीय उत्पाद भेंट किए जाएँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हों और दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी करवाया जाए। यूनिटी मार्च में प्रत्येक सांसद, प्रत्येक विधायक और जिलों के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि गंगा प्रवाह 22 नवंबर को नई दिल्ली से रवाना होकर उसी दिन अलवर पहुंचेगी। अलवर से कोटा, उदयपुर होते हुए यह गुजरात में प्रवेश करेगी। यहां अलवर में पौधारोपण, योग कार्यक्रम, कोटा में कोचिंग संस्थानों में संवाद, उदयपुर में योग, पौधारोपण एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 26 नवंबर को जयपुर में यमुना प्रवाह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

यमुना प्रवाह जयपुर, बगरू, पुष्कर,अजमेर, जैतारण, जोधपुर, पाली और सिरोही होते हुए गुजरात में प्रवेश करेगी। कार्यक्रम के अनुसार 26 नवंबर को दिन में कॉलेज संपर्क अभियान, रात्रि में पुष्कर में सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह, 27 नवंबर को अजमेर में योग, छात्र परिसर संपर्क, पौधारोपण, रात्रि में जोधपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, 28 नवंबर को जोधपुर में मेहरानगढ़ किला अवलोकन, पाली के लिए प्रस्थान, रात्रि में माउंट आबू में सांस्कृतिक कार्यक्रम व भ्रमण, 29 नवंबर को आबू से गुजरात के आणंद के लिए प्रस्थान किया जाएगा।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि इस ऐतिहासिक यात्रा को भव्य, सफल और यादगार बनाने में सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह से जुटें हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here