जयपुर। ‘माही संदेश’ और सीके बिड़ला हॉस्पिटल्स, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी रविवार को ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह 2026’ एवं ‘हेल्थ अवेयरनेस टॉक’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से सीके बिड़ला हॉस्पिटल्स, जयपुर के एडमिन ब्लॉक में आयोजित किया जाएगा।
इस विशेष अवसर पर माही संदेश और रघु सिन्हा माला माथुर चैरिटी ट्रस्ट की ओर से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का अभिनंदन किया जाएगा।




















