May 1, 2025, 4:58 am
spot_imgspot_img

मां शारदे की दरवार मे मनाया गया बसंतोत्सव और फागोत्सव

जयपुर। बिहार समाज संगठन की ओर से दुर्गा विस्तार कॉलोनी एनबीसी में सरस्वती पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इसमें शहरभर से हजारों की संख्या में बिहार के निवासी शामिल हुए। भोजपुरी, मगही एवं मैथिली लोकगीत गायको ने पूरे समारोह को मां शारदे की भक्ति के रंग मे सराबोर कर दिया। सुबह मां शारदे की छह फीट से अधिक की प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना किया गया।

कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा, महासचिव चंदन कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिशंकर झा, कोषाध्यक्ष सुरेश पंडित, संजीव मिश्रा, सुशील कुमार सिन्हा, अरविंद ओझा, शेषनाथ तिवाड़ी, चंदन सिंह, राहुल शर्मा, नोखे लाल महतो,चंदन रावत समेत कार्यकारिणी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाया। शुक्रवार को पूरे साज-बाज के साथ शोभायात्रा के रूप में दुर्गा विस्तार कॉलोनी से नेवटा बांध के लिए प्रस्थान करेगी जहां पूर्ण मूर्ती विसर्जन किया जाएगा ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles