जयपुर। राजस्थान राज्य शौर्य व वीरता के प्रतीक के रूप में पूरी दुनिया में विख्यात है। वहीं हाल ही में कुछ वर्षों में एक संस्था द्वारा ग्रामीण महिलाओं के लिए हैनिमन चैरिटेबल मिशन सोसाइटी की सचिव मोनिका गुप्ता के द्वारा एक अनूठा प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि मोनिका गुप्ता द्वारा पिछले 15 वर्षों में 7 हजार स्वयं सहायता समूह का निर्माण किया गया।
यह स्वयं सहायता समूह राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों से सम्बन्ध रखते हैं। जो स्वयं सहायता समूह के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा है। एक स्वयं सहायता समूह में लगभग 10 महिलाएँ होती हैं जो कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों का काफी हिस्सा रोज़गार को बढ़ावा देने में प्रयासरत है।

मोनिका गुप्ता ने बताया कि दो हजार महिलाएं राज्य भर में गौमाता दीपक बनाने के कार्य में जुटी हुई है,जो कि दीपक बना करके विभिन्न हस्तनिर्मित कलात्मक रंगों जैसे सुनहरा, नीला, पीला, हरा, गुलाबी, लाल के द्वारा सुन्दर सज़ावट करके 30 दीपकों का सेट मात्र 150 में बेचे जा रहे हैं। यह दीपक ऑनलाइन, सोशल मीडिया, राज्यवार, जिलेवार, सरकारी संगठन, गैर-सरकारी संगठन के माध्यम से भी बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं गौमाता के वैदिक दीपकों व गोबर आभूषणों की विदेशों में काफी मांग हो रही है।
अभी हाल में अमेरिका की एक संस्था द्वारा 10 लाख दीपकों के निर्यात का आर्डर प्राप्त हुआ है, जिसको लेकर बहुत उत्साह का वातावरण बना हुआ है। इसी तरह अन्य देशों से भी गाय के गोबर से बने दीपकों के आर्डर की प्रक्रिया जारी है।

इसी क्रम में गाय की गोबर से बने महिलाओं के सम्पूर्ण आभूषण सेट भी स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बनाये जा रहे है। इन आभूषणों के माध्यम से महिलाएं जैविक रूप से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकेंगी। गाय के गोबर में रेडिएशन से बचाव का अद्भुत तत्व मौजूद होता है जिससे महिलाएं साज-सज्जा के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रख सकेंगी।