तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग महिला को टक्कर करने के मामले में वाहन मालिक हिरासत में

0
30

जयपुर। महेश नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही कार ने एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया, जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया है, जबकि आरोपी चालक की तलाश जारी है।

दक्षिण पुलिस उपायुक्त के निर्देश पर की गई कार्रवाई के अनुसार, महेश नगर निवासी महेश गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 अप्रैल को उनकी 63 वर्षीय माता कलावती देवी घर के बाहर निर्माण कार्य देख रही थीं। इसी दौरान करीब 3:15 बजे एक कार (नंबर RJ45CJ7083) तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए आई और उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें कार चालक की लापरवाही स्पष्ट नजर आई। पुलिस ने कार को जब्त कर उसके मालिक महेंद्र कुमार को हिरासत में लिया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हादसे के समय वाहन मालिक का परिचित अमन कार चला रहा था, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here