जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने माणक चौक थाना इलाके में वाहन चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से एक चोरी की बाइक भी बरामद की है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त (अपराध) अरशद अली ने बताया कि सीएसटी ने माणक चौक थाना इलाके में वाहन चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले वाहन चोर सोहेल खान (31) निवासी ब्रह्मपुरी जयपुर,मोहम्मद असलम (29) निवासी गलता गेट जयपुर और रेहान पठान (24) निवासी गलता गेट जयपुर को गिरफ्तार किया है।
जिनके पास से एक चोरी का दुपहिया वाहन बरामद किया है। आरोपित से पूछताछ में सामने आया है कि वह अपने शौक एवं खर्चा चलाने के लिये जयपुर शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी करते है। पुलिस पूछताछ में और भी वारदातें खुलने की संभावना है।




















