शातिर नकबजन गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

0
27
Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.
Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.

जयपुर। हरमाड़ा थाना पुलिस ने चोरी की वारदातों में शामिल एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं। आरोपी चोरी के बाद जेवरों को पिघलाकर बेच देता था ताकि पहचान न हो सके। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि हर मारा थाना पुलिस ने चोरी की वारदात करने वाले जितेंद्र सोनी (41) निवासी झुंझुनूं हाल निवासी करधनी जयपुर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिन में कॉलोनियों में रेकी करता था और सुनसान मकानों को निशाना बनाता था। चोरी के बाद जेवर अपने किराए के मकान पर ले जाकर पिघला देता था और बाजार में बेच देता था। पहचान छिपाने के लिए वह कुछ महीनों में किराए का मकान भी बदल देता था।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। उससे अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। थानाधिकारी उदय सिंह ने बताया कि 26 दिसंबर 2025 को बालाजी विहार, न्यू लोहमंडी रोड निवासी राजभरत सैनी ने घर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

परिवार के बाहर होने के दौरान बदमाश घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और सोने-चांदी के जेवर व नकदी चुरा ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई थी। इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संदिग्धों से पूछताछ की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पकड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here