ग्राम विकास अधिकारी 4 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
83
Village Development Officer Arrested for Accepting Bribe of ₹4,000
Village Development Officer Arrested for Accepting Bribe of ₹4,000

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने डूंगरपुर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राम पंचायत माण्डली तहसील सीमलवाड़ा के ग्राम विकास अधिकारी रमेश चन्द्र सुवालका को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

एसीबी डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी को मिली शिकायत के अनुसार परिवादी ने गांव में मकानों के पट्टे बनवाने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी ने दोनों भाइयों के पट्टे बनाने के एवज में 8 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। परिवादी द्वारा 4 हजार रुपए देने के बाद एक पट्टा जारी कर दिया गया, जबकि दूसरे भाई का पट्टा जारी करने के लिए फिर से 4 हजार रुपए की मांग की जा रही थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में पुलिस उप अधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की। टीम ने आरोपी को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। आगे की जांच में अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here