एयरपोर्ट पर वीआईपी मूवमेंट: कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव जयपुर पहुंचे

0
417

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को वीआईपी मूवमेंट देखा गया। जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ जयपुर पहुंचे। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी अपने बेटे रेहान गांधी के मित्र यशार्थ गोयल और भाविनी मित्तल की शादी में शामिल होने पहुंचीं है।

वहीं राहुल और प्रियंका गांधी को रिसीव करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कई विधायक एयरपोर्ट पर मौजूद थे। वीआईपी मूवमेंट के चलते एयरपोर्ट पर सुरक्षा और उत्साह का माहौल रहा।

राहुल और प्रियंका गांधी का आगमन

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी गुरुवार शाम 4.30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। शादी समारोह में शामिल होने के लिए वह विशेष रूप से जयपुर आए। प्रियंका गांधी के बेटे रेहान गांधी और यशार्थ गोयल की गहरी मित्रता है। जिस कारण गांधी परिवार ने इस खास मौके पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

अखिलेश यादव और डिंपल यादव की जयपुर यात्रा

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव भी जयपुर पहुंचे। वह भी प्रियंका गांधी अपने बेटे रेहान गांधी के मित्र यशार्थ गोयल और भाविनी मित्तल की शादी में हिस्सा लेने आए।

सिंगर हनी सिंह का निजी दौरा

प्रसिद्ध गायक और रैपर हनी सिंह भी गुरुवार को जयपुर पहुंचे। वह अपने दोस्तों के साथ एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here