स्वेच्छिक रक्तदान एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

0
37

जयपुर। सीकर रोड स्थित वीकेआई एरिया में मणिपाल हॉस्पिटल एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप वीर के संयुक्त तत्वावधान में स्वेच्छिक रक्तदान शिविर के साथ-साथ निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर रक्तदान किया तथा स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।

शिविर के दौरान जनरल फिजिशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं दंत रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। साथ ही उपस्थित लोगों के लिए ब्लड प्रेशर, शुगर, बीएमडी और ईसीजी की निशुल्क जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी देना था।

इस अवसर पर उपस्थित सभी आगंतुकों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेकर स्वास्थ्य जांच करवाई। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के शिविर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here