पांच साल से फरार 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

0
75
Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.
Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.

जयपुर। जवाहर नगर थाना पुलिस ने सीएसटी टीम के साथ संयुक्त कार्रवाही करते हुए पांच साल से फरार चल रहे 15 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल कि है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अभियुक्त वर्ष -2021 में थाना इलाके से करोड़ो रुपयों के जेवर और नकदी चोरी कर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से अन्य चोरी की वारदातों को लेकर गहनता से पूछताछ करने में जुटी है।

डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा ने बताया कि पीड़ित अजय कुमार गुप्ता ने 20 नवंबर 2021 को मामला दर्ज कराया था कि 19 नवंबर को वह दुकान चला गया था और परिवार रिश्तेदारी में कार्यक्रम में गया हुआ था। शाम को पत्नी लौटी तो घर के ताले टूटे मिले और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था।

बदमाश अलमारी के ताले तोड़कर 2.70 लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवर, मोती सेट, चांदी के सिक्के, चांदी के गिलास, बच्ची के टॉप्स, मांग टीका, नोज पिन, आधार-पैन कार्ड और सीसीटीवी की डीवीआर चोरी कर ले गए।

पुलिस ने इस मामले की छानबीन करते हुए पूर्व में शैतान सिंह बागरिया, हनुमान उर्फ शिवराम, शिवराज उर्फ होराज और तेजू उर्फ तेजा बागरिया को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद से भी मुख्य आरोपी सोनू उर्फ सोन्या फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी कि गिरफ्तारी के लिए उस पर 15 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

पुलिस ने सीएसटी टीम और तकनीकी सहायता से पांच साल से फरार चल रहे सोनू उर्फ सोन्या बागरिया (25) निवासी गांव सापुणदा, अजमेर निवासी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का जयपुर शहर और अजमेर जिले में नकबजनी के कई मामलों में लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है।

पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना जताई जा रही है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि शातिर नकबजन आवासीय कॉलोनियों में घूमकर रेकी करता था और रात को चोरी कर फरार हो जाता था। पुलिस गिरफ्तार शातिर नकबजन से अन्य चोरियों के मामले में गहनता से पूछताछ करने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here