लंबित मांगों को लेकर जलदाय कर्मी करेंगे प्रदर्शन

0
59

जयपुर। प्रांतीय नल मजदूर यूनियन (इंटक) जयपुर के आह्वान पर सोमवार को जलदाय विभाग के सैकड़ों कर्मचारी अपनी लंबित एवं जायज मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय, पानी पेच, जयपुर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों में विभागीय उपेक्षा को लेकर लंबे समय से रोष व्याप्त है।

संघ के प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह शेखावत एवं जिला अध्यक्ष ताराचंद सैनी ने संयुक्त रूप से बताया कि जलदाय विभाग द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। बार-बार ज्ञापन और मांग उठाने के बावजूद समाधान नहीं होने से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। इसी के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान मौके पर जलदाय कर्मचारियों की आम सभा भी आयोजित की जाएगी। आम सभा में कर्मचारियों की लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी तथा आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। संघ ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि जलदाय कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके और विभागीय कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here