जयपुर। पूज्य सिंधी पंचायत सांगानेर एवं प्रियुष हॉस्पिटल सांगानेर के मध्य बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों को लेकर एक संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पंचायत की ओर से पीयूष बच्चानी एवं अस्पताल की ओर से निदेशक डॉ. ऊषा गुप्ता एवं डॉ. सोनू गोयल समेत अन्य लोग शामिल हुए। डॉ. गुप्ता ने बताया कि सामाजिक सरोकार के अंतर्गत बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए यह यह गठबंधन किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस इसके अंतर्गत सांगानेर एवं मानसरोवर इलाके में समाज के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, आपातकालीन सेवा प्रशिक्षण समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पंचायत अध्यक्ष उत्तम चंद बच्चानी ने बताया कि इस गठबंधन से सांगानेर एवं मानसरोवर के समाज के लोगों को काफी लाभ मिल सकेगा।




















