पाकिस्तान की ओर से हड़पा हुआ कश्मीर हमें मिले, इसके लिए सवा करोड़ आहुति हनुमानजी को डालेंगेः जगदगुरु रामभद्राचार्य

0
240

जयपुर। राजधानी जयपुर में विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित हो रही नौ दिवसीय श्री राम कथा में शुक्रवार को जगदगुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से हड़पा हुआ कश्मीर हमें मिले। इसके लिए सवा करोड़ आहुति हनुमानजी को डालेंगे। जयपुर से बहुत यजमान चाहिए,पाकिस्तान से विजय चाहिए तो जयपुर का सहयोग चाहिए। चलिए हम सभी आनंद करेंगे।

रामभद्राचार्य ने कहा कि राजस्थान सरकार 6 से 12वीं कक्षा तक वेद की शिक्षा देना चाहती है। इसकी उन्हे जानकारी मिली है। वह सरकार से कहेगें। सरकार को लगे ऋग्वेद से लेकर हनुमान चालीसा तक उन्हे सहयोग करना है। भारतीय संस्कृति के लिए जहां भी आवश्यकता हो सरकार उनका उपयोग करे। वह ऑनलाइन पढ़ाएगे। उन्हे डेढ़ लाख वेद मंत्र याद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here