कार दुर्घटना का विरोध करने पर बदमाशों ने घर में घुसकर की जमकर मारपीट

0
33

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में शराब के नशे में धुत एक युवक ने पीड़ित की कार को जोरदार टक्कर मारी और जमकर गाली गलौच की। विरोध करने पर आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ पीड़ित मोहन शर्मा के घर पहुंचा और लाठी-डंडों से उस पर हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया।

गंभीर घायल अवस्था में पीड़ित के परिजनों ने उसे तुरंत नजदीकी प्राईवेट अस्पताल भिजवाया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालल तो देखते हुए सवाई मानसिंह अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। मेडिकल इत्तला पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने पर्चा बयानों के आधार पर जानलेवा हमला करने व धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच -पड़ताल शुरु कर दी है।

एएसआई देवी सहाय ने बताया कि थाना इलाके में स्थित पार्वती नगर निवासी मोहन शर्मा अपने दोस्त नितेश जैन के साथ 26 फरवरी को कार से सिगरेट पीने जा रहा था। इसी दौरान शराब के नशे में धुत अजय गुर्जर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। मोहन और नितेश ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ हाथापाई शुरु कर दी।

पीड़ित जैसे तैसे आरोपी के चुगंल से मुक्त होकर अपने घर पहुंच गया। कुछ ही देर बाद अजय गुर्जर,बबली शर्मा,भारती शर्मा अपने पांच-छह साथियों के साथ मोहन शर्मा के घर पहुंचे और लाठी -डंडो से उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

इस हमले में मोहन शर्मा के सिर में फ्रेक्चर आया और शरीर पर गंभीर चोटे आई। पुलिस ने पीड़ित के बेटे पियूष शर्मा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

एएसआई देवी सहाय ने बताया की मामला 27 फरवरी को दर्ज हुआ था। जिसके बाद पीड़ित का मेडिकल करवाया गया है। लेकिन मेडिकल रिपोर्ट बनने में समय लग गया। जिसके चलते आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाई। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद जानलेवा हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here