जयपुर। शास्त्री नगर थाना इलाके में स्थित नेहरु नगर में एक युवती को अपने मामी -ससुर के बेटे को शादी करने से इनकार करना काफी भारी पड़ गया। एक तरफा प्रेम में पागल युवक ने युवती की चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी। हत्या की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया अस्पताल के मुर्दाघर में भिजवाया।
पुलिस उपायुक्त उत्तर करण शर्मा ने बताया कि नेहरु नगर निवासी पूनम (23) के पति की करीब चार पहले बिमारी के चलते मौत हो गई थी। जिसके बाद पीड़िता घरों में बर्तन -पौछा करने अपनी आजीविका चला रहा थी।
पूनम के मामी -ससुर का लड़का अनिल पति की मौके बाद से उसके पीछे पड़ा हुआ और आए दिन शादी करने का दबाव बना रहा था। गुरुवार शाम को शादी की बात को लेकर पूनम और अनिल का झगड़ा हो गया। इसी दौरान आवेश में आए अनिल ने चाकू से ताबतोड़ वार कर पूनम को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम की सहायता से घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए है। पुलिस ने आरोपी अनिल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।




















