‘4 गर्ल्स’ ने क्यों झकझोरा दर्शकों का ज़मीर

0
74

मुंबई : जब समाज सवाल पूछने से कतराता है और सिस्टम चुप्पी ओढ़ लेता है, तब कुछ कहानियाँ ऐसी होती हैं जो सन्नाटा तोड़ देती हैं। हाल ही में घटित एक दिल दहला देने वाली सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म ‘4 गर्ल्स’ ऐसी ही एक कहानी है जो सिर्फ़ मनोरंजन नहीं करती, बल्कि दर्शकों को झकझोर कर यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि अगर न्याय देर से मिले या न मिले, तो क्या समाज को खुद खड़ा होना चाहिए? क्राइम, रिवेंज और थ्रिल से भरपूर यह फिल्म आज प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर शानदार प्रतिक्रिया बटोर रही है और अपनी सशक्त विषयवस्तु के कारण चर्चा में बनी हुई है।

फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके साथ भयानक अन्याय होता है। सवाल सिर्फ़ अपराध का नहीं, बल्कि उसके बाद की व्यवस्था का भी है। क्या पुलिस ने अपना फर्ज़ निभाया? क्या पीड़ित परिवार को समाज का साथ मिला? और असल अपराधी कौन थे?

जब अपराधी कानून की पकड़ से बचने की कोशिश करते हैं, तब पीड़िता की बहन अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक खतरनाक लेकिन साहसी मिशन पर निकलती है। यह मिशन सिर्फ़ बदले का नहीं, बल्कि सच और न्याय की तलाश का है। फिल्म दर्शकों को लगातार इस दुविधा में रखती है कि क्या बदला लिया जाएगा या अपराधियों को कानून के हवाले किया जाएगा?

निर्माता यू. नरसिम्हुलु और एस. रमेश, तथा निर्देशक एस. शिवा की यह फिल्म एक मैसेज-ओरिएंटेड क्राइम रिवेंज थ्रिलर है, जो अंत तक सस्पेंस बनाए रखती है। फिल्म का मूल संदेश बेहद साफ़ है, जब न्याय नहीं मिलता, तब समाज को अपराध के खिलाफ आवाज़ उठानी ही पड़ती है। यूनिक्लिक पिक्चर्स के बैनर तले बनी ‘4 गर्ल्स’ इस समय अमेज़न प्राइम, बीसिनेट, एयरटेल एक्सस्ट्रीम, हंगामा प्ले, टाटा प्ले बिंग, वॉचो, व्यूड, क्लाउड वॉकर, ज़ीसन और अमेज़न फायर टीवी स्टिक सहित सभी प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम हो रही है। इसके साथ ही यह फिल्म सभी स्मार्ट टीवी, ब्रॉडबैंड और स्मार्ट स्टिक डिवाइसेज़ पर भी उपलब्ध है जिसका असर दर्शकों की ज़बरदस्त प्रतिक्रिया में साफ़ दिखाई दे रहा है।

फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स से उत्साहित निर्माता यू. नरसिम्हुलु और एस. रमेश कहते हैं, ” हम बीसिनेट (बी सिने एंटरटेनमेंटस प्राइवेट लिमिटेड) के विशेष रूप से आभारी हैं, जिन्होंने हमारी फिल्म को सीधे सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ किया। खास तौर पर बोयापाटी दिलीप कुमार का धन्यवाद।” फिल्म में श्रुतिका गाओक्कर, अकांक्षा वर्मा, दितिप्रिया रॉय, सेजल मंडाविया, अंकुर, प्रिंस और हंसी श्रीनिवास्तव के अभिनय की खास सराहना हो रही है। सिनेमैटोग्राफी जगदीश की है, संगीत जयसूर्या का है, जबकि बैकग्राउंड स्कोर एम. एन. आर. ने दिया है। एक्शन सीक्वेंस को ड्रैगन प्रकाश ने प्रभावशाली ढंग से डिज़ाइन किया है।

(अनिल बेदाग)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here