पत्नी ने पानी में जहर देकर पति की हत्या !

0
183

जयपुर। कालवाड़ थाना इलाके में पत्नी ने पानी में जहर देकर पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पड़ोस में रहने वाले दूसरे युवक से पत्नी का अफेयर चल रहा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी एसआई रतन सिंह ने बताया कि मां वैष्णों देवी कॉलोनी हाथोज निवासी ललिता देवी ने अपने बेटे प्रकाश (27) की हत्या का मामला दर्ज करवाया है कि है कि साल-2017 में बेटे प्रकाश की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी ने भड़काना शुरू कर दिया। परिवार से अलग कर वैद्यजी का चौराहा पर किराए पर मकान लेकर पति के साथ रहने लगी। वहां आस-पास रहने वाले राकेश के साथ घुल मिल गई।

बेटा प्रकाश मिलने घर आने पर बताया कि राकेश का कमरे पर बहुत आना-जाना रहता है। पत्नी को भी बाहर घुमाने के बहाने ले जाता है। विरोध करने पर दोनों उसके साथ मारपीट करते है। जान से मारने की कहकर झूठे केस में फंसाने की धमकी देते है। सैलरी भी पत्नी अपने खाते में लेकर राकेश के बैंक खाते में ट्रांसफर कर देती है। आरोप है कि 13 अगस्त को पत्नी के साथ बेटा प्रकाश घर आया था। कहने लगा कि राकेश से पिटवाकर पत्नी घर लेकर आई है। इसे पैसे दे देना नहीं तो वह आज मुझे जान से मार देंगे।

स्टील के गिलास में पीने का पानी में जहर मिलाकर उसे जबरन पिला दिया। तबीयत बिगड़ने पर नीचे आकर बोला कि उसकी पत्नी ने हत्या करने के लिए पानी पिलाने के बहाने उसमें कुछ मिलाकर पिला दिया है। अब उसका बचना असंभव है। नीचे आते हुए उसकी पत्नी भी किसी को फोन पर कह रही थी काम हो गया है।

बेटे प्रकाश को गंभीर हालत में चिरायु हॉस्पिटल ले गए,जहां डॉक्टरों के मणिपाल हॉस्पिटल रेफर करने पर एम्बुलेंस से ले जाते समय बीच रास्ते प्रकाश की मौत हो गई। पुलिस ने कांवटिया हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थाने में मृतक की मां ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here