गणेश निमंत्रण के साथ मुरलीपुरा में कन्या शक्ति वंदन कार्यक्रम की तैयारियां शुरू

0
40

जयपुर। मुरलीपुरा के विकासनगर स्थित श्री राधा कृष्ण शिव मंदिर में विजयादशमी पर गायत्री चेतना केन्द्र, मुरलीपुरा के तत्वावधान में दो अक्टूबर को सुबह आठ बजे से कन्या-शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर साढ़े तीन सौ कन्याओं पूजन किया जाएगा। बेटा बेटी एक समान का संदेश देते हुए अनेक आयोजन होंगे। इस मौके पर पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ भी होगा। बुधवार को गणेश निमंत्रण के साथ तैयारियों का शुभारंभ हुआ।

विकासनगर के राधा कृष्ण शिव मंदिर में महंत श्याम चतुर्वेदी, गायत्री चेतना केन्द्र मुरलीपुरा के मनु महाराज, प्रकाश चंद लखेरा, सुनीता देवी लखेरा एवं अन्य ने पोस्टर का विमोचन किया। मनु महाराज ने बताया कि कन्या शक्ति वंदन कार्यक्रम सालासर बालाजी के महंत डॉ. विष्णु दत्त पुजारी के सान्निध्य में होगा।

साढ़े तीन सौ से अधिक कन्याओं-बटुकों का पूजन कर भोजन करवाया जाएगा। सभी को उपहार में पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी पाठ्य सामग्री का वितरण किया जाएगा। साथ ही शस्त्र पूजन भी किया जाएगा। सभी को गायत्री चालीसा एवं सत्संकल्प पत्रक का वितरण किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here