आप आपरे साथे कार्यक्रम के साथ आम आदमी पार्टी ने बजाया चुनावी बिगुल

0
82

जयपुर। आम आदमी पार्टी अपने चुनावी अभियान आप आपरे साथे के माध्यम से राजस्थान के प्रत्येक जिले की प्रत्येक विधानसभा के हर वार्ड व ग्राम पंचायत तक पहुँचने की मुहिम में जुट गई है। इस अभियान की शुरुआत पूरे प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर की जाएगी।
आप राजस्थान के प्रभारी धीरज टोकस ने बताया कि प्रत्येक जिले की प्रत्येक विधानसभा के समस्त वार्ड एवं ग्राम पंचायत में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अपनी टीम के साथ आम जनता से संवाद करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तन,मन व धन से जुट जाने के लिए आह्वान किया।

सह प्रभारी घनेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि उक्त कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला,संभाग व प्रदेश स्तर पर मॉनिटरिंग कमेटी बना कर कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने की व्यूह रचना तैयार की गई है। प्रदेश स्तर पर महासचिव विश्वेन्द्र सिंह व कीर्ति पाठक एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन पालीवाल उक्त अभियान की मॉनिटरिंग करेंगे।

संभाग स्तर पर सौरभ चौधरी जयपुर,रमजान ख़ान जोधपुर , राजवीर माली बीकानेर, कपिल राजगुरु अजमेर , चरणदास जाटव भरतपुर, अमित वर्मा उदयपुर व सत्यनारायण पाठक कोटा मॉनिटरिंग करेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों को एक एक जिले का प्रभार दिया गया है जिस से वे जिला अध्यक्ष के साथ मिलकर कार्यक्रम की मॉनिटरिंग कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here