ईवनिंग वॉक के दौरान श्वान के हमले से महिला घायल

0
165

जयपुर। शहर में श्वान का आंतक लगातार बढ़ता जा रहा है। निगम प्रशासन श्वान पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रहा है। इंदिरा गांधी नगर में ईवनिंग वॉक के दौरान श्वान ने एक महिला पर हमला कर दिया। श्वान के हमले से महिला घायल हो गई। पीडिता ने इस मामले की शिकायत श्वान मालिक को की तो वह झगड़ा करने लगा। इस पर पीडिता अपने पति के साथ थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार इंदिरा गांधी नगर सेक्टर आठ निवासी अनिता मीणा 16 मई की शाम सात बजे ईवनिंग वॉक कर रही थी। इसी दौरान एक श्वान ने उस पर हमला कर दिया। श्वान ने उसके पैर को काट लिया। इससे उसके पैर से खून बहने लगा। इस पर उसने श्वान को खुला छोड़ने को लेकर उसके मालिक को शिकायत की तो वह झगड़ा करने लगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here