नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर पति के दोस्त ने किया महिला से दुष्कर्म

0
134
rape
rape

जयपुर। खोह नागोरियान थाना इलाके में पति के दोस्त ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपित ने पीडिता के अश्लील विडियो बना लिए और उसका देह शोषण करने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि मध्यप्रदेश निवासी 26 वर्षीय एक महिला ने मामला दर्ज करवाया कि वह पति के साथ किराए से खोह नागोरियान इलाके में रहती है। आरोपित जितेंद्र उसके पति का दोस्त है। पति का दोस्त होने के कारण उसका घर पर आना-जाना था। आरोप है कि पति की गैरमौजूदगी में जितेंद्र घर आया। बातचीत के दौरान घर में अकेला पाकर पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक ले आया। कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर उसे पिला दिया। बेहोशी की हालत में आरोपी जितेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

होश आने पर विरोध करने पर अश्लील वीडियो दिखाकर चुप करवा दिया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर देह शोषण करने लगा। बातचीत के दौरान पति को पता चलने पर आरोपित झगड़ा कर धमकाने लगा। इस पर पीडिता अपने पति के साथ थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिचित ने किया विधवा महिला से दुष्कर्म

भट्टा बस्ती थाना इलाके में परिचित व्यक्ति द्वारा एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विरोध पर आरोपी परिचित ने शादी करने का वादा किया। शादी का दबाव बनाने पर गाली-गलौज कर मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि सोडाला निवासी महिला ने मामला दर्ज करवाया कि उसके पति की मौत होने पर परिचित शेर सिंह मीणा मिलने-जुलने लगा। परिचित होने के कारण उससे लगातार बातचीत होने लगी। आरोप है कि अकेला पाकर आरोपी शेर सिंह ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। शादी करने का दबाव बनाने पर गाली-गलौज कर मना कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here