दवा देने के बहाने नशे का इंजेक्शन लगाकर महिला से दुष्कर्म

0
306
rape
rape

जयपुर। करणी विहार थाना इलाके में दवा देने के बहाने नशे का इंजेक्शन लगाकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने क्लिनिक कर्मचारी पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार हरियाणा निवासी 30 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि वह रजनी विहार में किराए से रहती है। उसकी कुछ दिन से तबीयत खराब चल रही थी। इस कारण क्लिनिक पर काम करने वाला किशन कुमावत ड्रिप व इंजेक्शन लगाने आता था। आरोपी ने ड्रिप और इंजेक्शन लगाने के बहाने नशे की दवा देकर उसके साथ गलत काम किया। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की भी धमकी दी। घटना 18 अप्रैल की बताई जा रही है। मामले की जांच थानाधिकारी महावीर सिंह कर रहे है।

अपराधियों को छोड़ कोको को ढूंढ रही चौमूं पुलिस

अपराधियों को छोड़ चौमूं थाना पुलिस कोको को ढूंढ रही है। कोको को खोजने की चर्चा स्थानीय पुलिस महकमें के साथ आमजन में जोरों पर है। कोको को तलाशने के लिए पुलिस का जवान इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहा है। कोको चौमूं पुलिस के बड़े अधिकारी का श्वान है। खास बात यह है कि कोको को खोजने के लिए पुलिस के स्पेशल जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस के जवान दो दिन से कोको को खोज रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here