तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला गंभीर घायल

0
40

जयपुर। आमेर थाना क्षेत्र के सागर रोड पर शनिवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया और भागने का प्रयास कर रहे चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के अनुसार कार तेज गति में थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे जा रही महिला को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला के हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

घायल महिला को पहले आमेर के राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली है और मेडिकल जांच सहित मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि सागर रोड पर ओवरस्पीडिंग और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से यहां सख्त ट्रैफिक नियंत्रण और स्पीड मॉनिटरिंग के इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here