तीज उत्सव 2025″ में सामाजिक सरोकारों के अंतर्गत हुआ महिला विभूतियों का सम्मान

0
265
Women personalities were honored under social concerns in
Women personalities were honored under social concerns in "Teej Utsav 2025"

जयपुर। राजस्थान की पारंपरिक संस्कृति और नारी शक्ति के सम्मान में आयोजित होने वाला सर्वभूत कल्याणं द्वारा भव्य कार्यक्रम “तीज उत्सव 2025” का आयोजन अपैक्स सर्किल मालवीय नगर जयपुर में किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जयपुर ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर और कार्यक्रम की मुख्य संरक्षक अतिरिक्त निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान सरकार अनुपमा टेलर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र के साथ अन्य क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट उपलब्धि रखने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में प्रोफेसर गुंजन गर्ग, डॉ शालिनी राठौर, धर्मिता चौधरी, लता खंडेलवाल, अर्चना कुमावत, नेहा जोशी, शिवांगी सिंह राव, सपना शर्मा, मीनाक्षी राठौर, मंजू राठौर, निकिता शेखावत, सीमा मंगल, नूपुर भारद्वाज, बिंदिया राठौर, प्रियंका गोयल, माधुरी शर्मा, आरजे प्रेक्षा, डिंपल शर्मा, सुमन ब्यादवाल ओर एंकर अनिमा को सम्मानित किया गया।

सर्वभूत कल्याण सामाजिक संस्था के प्रतिनिधि विकास वर्मा और सुनीता सैनी ने बताया इस कार्यक्रम को करने का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण एवं सामाजिक सामाजिक सरोकारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिलाओं का सम्मान करना था। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक संस्था सर्वभूत कल्याण द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा तीज उत्सव की थीम पर कई प्रतियोगिताएं करवाई गई साथ ही पारंपरिक एवं आधुनिक फैशन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में विनर रहने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here