खेल-कूद प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया दम: महापौर कुसुम यादव और हवा महल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने दिया विजेता महिलाओं को पुरस्कार

0
348
Women showed their strength in sports competition
Women showed their strength in sports competition

जयपुर। महिलाओं में खेल के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य से नृत्यम सोशल एवं कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन की ओर से जयपुर के तालकटोरा-ब्रह्मपुरी स्थित पौंड्रिक पार्क में किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम,दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली महिला प्रतिभागी को पुरस्कार दिया गया।

इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर हेरिटेज नगर निगम महापौर कुसुम यादव ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आकर अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। अपने अधिकारों के प्रति काफी जागरूक सजग होकर समाज में फैली हुई कुरीतियों को दूर करने के लिए पूर्ण भागीदारी निभा रही हैं।

महापौर ने महिलाओं से कहा कि वह कन्या भ्रूण हत्या दहेज प्रथा जैसी बुराइयों को दूर करने में आगे आएं तथा अपने घर के कामकाज के साथ-साथ इस प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी अपना ध्यान आकर्षित करें।

विशिष्ठ अतिथि के रूप मे पहुंचे हवा महल विधानसभा क्षेत्र विधायक बालमुकुंद आचार्य ने बताया कि इस महिला खेल-कूद प्रतियोगिता के जरिए महिला खिलाड़ियों को समाज में अपनी उपस्थिति और ताकत दिखाने का एक शानदार अवसर मिला है।

यह आयोजन न केवल महिला खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी पहल है, बल्कि यह खेलों के प्रति समाज की सोच को बदलने में भी मदद मिली है। वह इस कार्यक्रम की आयोजिका काजल सैनी को धन्यवाद देते है जिन्होंने इस तरह के खेलों को आयोजन किया। जिसे हम सभ बचपन में खेला करते थे। और साथ ही इस आयोजन में महिलाओं को पारंपरिक खेलों से जोड़ा है।

कार्यक्रम आयोजक सचिव विमल सैनी और सत्यनारायण माली ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सभी उम्र की महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें मटका रेस, नींबू रेस, म्यूजिकल चेयर,रस्साकसी सहित सौ मीटर और दौ सौ मीटर तक की दौड़ करवाई गई।

नृत्यम सोशल एवं कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष काजल सैनी कहा कि महिला खेल-कूद प्रतियोगिता का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को सामने लाना है और इसमें विभिन्न खेलों में महिला खिलाडियों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। इस आयोजन के जरिए महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन अवसर मिला।

वहीं अतिथियों में पार्षद मनोज मुद्गल,रजत बिश्नोई और स्टेट कोऑडिनेटर प्रभारी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी OBC विभाग के सागर महावर,पूर्व सदस्य राजस्थान धरोवर जेडीए भवानी शंकर माली सहित माणक चौक थानाधिकारी गुरू भूपेन्द्र रहे। साथ ही इस दौरान कार्यक्रम की सहसंयोजक प्रिया मिश्रा,गरिमा चौधरी,निर्णायक ज्यूरी टीना सैनी और अंजील गाडिया,मंच संचालन मनीषा सैन साथ ही सहयोग के रूप में बायवाला ज्वैलर्स,सीएल पंवार होम्योपैथिक,बसंत जैन चिरंजीवी कल्चरल इवेंट सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here