श्रमिकों की हुंकार: कलेक्ट्रेट पर भारतीय मजदूर संघ का प्रदर्शन

0
45
The splendor of Braj spread during the Fagotsav at Govind Dev Ji Temple.
The splendor of Braj spread during the Fagotsav at Govind Dev Ji Temple.

जयपुर। अपनी लंबित मांगों और सरकार की श्रमिक नीतियों के विरोध में बुधवार को भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस ) ने राजधानी के कलेक्ट्रेट परिसर में शक्ति प्रदर्शन किया। जिलेभर से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना दिया और जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। धरने के दौरान वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार से श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा और वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग की।

धरने की अध्यक्षता रणजीत गुर्जर ने की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा और अखिल भारतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जिला प्रचार मंत्री अक्षय कुमार मीना ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी बजट में श्रमिक हितों की अनदेखी की गई है, जिसमें तुरंत संशोधन की आवश्यकता है।

प्रदर्शन के दौरान जिला मंत्री महेंद्र सैनी सहित विभिन्न क्षेत्रों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि विद्युत अधिनियम के तहत सेवा शर्तों और नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here