महाशिवरात्रि पर द्वादश ज्योतिर्लिंग की हुई पूजा-अर्चना

0
36

जयपुर। मंदिर श्री गीता गायत्री द्वादश ज्योतिर्लिंग में महाशिवरात्रि महोत्सव परम श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पावन आयोजन पंडित राजकुमार चतुर्वेदी के सानिध्य में संपन्न हो रहा है। मंदिर प्रवक्ता नीतीश चैतन्य चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातःकाल द्वादश ज्योतिर्लिंग का दिव्य पंचामृत एवं औषधि अभिषेक कर नयनाभिराम श्रृंगार किया गया। महाशिवरात्रि की विशेष चार प्रहरों की दिव्य भाव पूजा का शुभारंभ सायं 6:15 बजे पंचामृत अभिषेक एवं दुग्धाभिषेक के साथ हुआ।

द्वितीय प्रहर – गन्ने के रस से अभिषेक
तृतीय प्रहर – विभिन्न ऋतु फलों के रस से अभिषेक
चतुर्थ प्रहर – कदली (केला) फल रस से अभिषेक प्रत्येक प्रहर में अलग-अलग दिव्य श्रृंगार, धूप-दीप, आरती विभिन्न भजनों के माध्यम से बाबा का अलौकिक सज्जा और पूजन किया गया । समूचा मंदिर परिसर भक्ति, श्रद्धा और हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो गया महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भगवान शिव की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here